फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो ब्लाॅकों में 12 परिषदीय विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण शुरू, बढ़ेगी सुविधा

Sun, 04 May 2025 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। तहसील क्षेत्र के हसनपुर और गंगेश्वरी ब्लॉक के 12 परिषदीय स्कूलों में नए भवनों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालय के जर्जर भवनों के स्थान पर नए भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। नए भवनों के निर्माण से छात्रों को सुरक्षित और आधुनिक शिक्षा प्राप्त करने में आसानी होगी। विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन

इन 12 स्कूलों में से छह गंगेश्वरी ब्लॉक में स्थित हैं, जबकि शेष छह हसनपुर ब्लॉक में बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक ब्लॉक में इन निर्माण कार्यों के लिए 90-90 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। नए भवनों में छात्रों के लिए पर्याप्त कक्षाएं, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इससे इन ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर शिक्षा का माहौल मिल सकेगा। वर्तमान में जर्जर भवनों में पढ़ाई कर रहे छात्रों और शिक्षकों ने नए भवनों के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उनका मानना है कि नए भवन मिलने से पठन-पाठन की प्रक्रिया और अधिक सुगम और प्रभावी हो सकेगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी हसनपुर उदयवीर सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी गंगेश्वरी अनिल कुमार ने बताया कि सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और छात्रों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
इसी दिशा में यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इन स्कूलों में जल्द ही पढ़ाई शुरू हो जाएगी, जिससे हजारों छात्रों को लाभ मिलेगा। यह पहल निश्चित रूप से क्षेत्र में शिक्षा के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें