फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पपसरी खादर-पहाड़पुर मार्ग पर पुल का निर्माण शुरू

Mon, 27 Apr 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए पपसरी खादर से पहाड़पुर मार्ग पर वाह नदी पर लघु सेतु पुल और अतिरिक्त पहुंच मार्ग निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत की गई। परियोजना का उद्घाटन सांसद कंवर सिंह तंवर और विधायक राजीव तरारा ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सेतु पुल केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास का आधार बनेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और लोगों के आवागमन में आसानी होगी।
विधायक राजीव तरारा ने कहा कि यह परियोजना लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थी, जो अब पूरी हो रही है। उन्होंने बताया कि सेतु पुल निर्माण से किसानों, व्यापारियों और आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी व आवागमन सुरक्षित और सुगम होगा। यह कार्य प्रदेश सरकार की सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास नीति को धरातल पर उतारने का उदाहरण है। पुल बनने के बाद क्षेत्र के कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व शिक्षक विधायक संजय मिश्रा, मंडल अध्यक्ष कपिल बढ़ाना, जिला उपाध्यक्ष सतबीर सिंह, जिला मंत्री राजीव अग्रवाल, युद्धवीर सिंह, सतपाल पाल, अशोक कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें