तीसरे दिन रविवार को भी सिपाही भर्ती परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। लगातार तीसरे दिन दोनों पालियों में अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने का आंकड़ा 50 फीसदी से कम रहा। रविवार को 48.35 फीसदी अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।
जिले में नौ केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा हो रही है। जिले में गैर प्रांतों के अलावा मुरादाबाद, रामपुर और संभल के अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंच रहे हैं। दो पालियों में आयोजित परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर तीन से पांच बजे तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। सघन तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्र पर प्रवेश मिल रहा है। सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ना शुरू हो जाती है।
वहीं, परीक्षा में तीसरे दिन भी 50 फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों ने मैदान छोड़ दिया। रविवार को दोनों पालियों में 48.35 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। पहली पाली में 2065 और दूसरी पाली में 2066 अभ्यर्थी शामिल हुए। दोनों पालियों में कुल 8544 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी परीक्षा पर नजर बनाए रहे।
परीक्षा एक नजर
पहली पाली
कुल अभ्यर्थी - 4272
उपस्थित - 2065
अनुपस्थित - 2207
दूसरी पाली
कुल अभ्यर्थी - 4272
उपस्थित - 2066
अनुपस्थित - 2206
स्टेशन पर उमड़ी भीड़
परीक्षा को लेकर रोजाना दूरदराज से अभ्यर्थी अभिभावकों संग पहुंच रहे हैं। देर रात तक पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को स्टेशन पर रात गुजारने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं परीक्षा छूटने के बाद भी रोडवेज व स्टेशन पर ट्रेन व बसों में जगह पाने को भी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्टेशन पर टिकट खिड़की पर टिकट पाने को भी मारामारी करनी पड़ रही है।
पहले दिन की उपस्थित - 46.23 फीसदी
दूसरे दिन की उपस्थिति - 48.11 फीसदी
तीसरे दिन की उपस्थिति - 48.35 फीसदी
शंभू नाथ शर्मा
शंभू नाथ शर्मा
शंभू नाथ शर्मा
शंभू नाथ शर्मा