फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चकबंदी कानूनगो व लेखपाल पर भ्रष्टाचार का आरोप, केस

Fri, 25 Apr 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

पैमाइश के नाम पर दो अलग-अलग मामलों में छह लाख तीस हजार की रकम लेने का आरोप हल्का लेखपाल व कानूनगो पर लगाया है। इस मामले में दो लेखपाल व एक चकबंदी कानूनगो के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है।
थानाक्षेत्र के गांव जयतौली निवासी चंद्रपाल सिंह का कहना है कि गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। चक की पैमाइश के नाम पर चकबंदी कानूनगो और लेखपाल के द्वारा डेढ़ लाख की रकम मांगी गई थी। दोनों को एक लाख तीस हजार की रकम दी गई। रकम लेने के बाद भी कानूनगो व लेखपाल टालमटोल करते रहे। रकम वापसी मांगी तो वापस नहीं की गई।
विज्ञापन

उन्होंने लेखपाल व कानूनगो पर गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप लगाया है। कहा कि इस घटना से वह शारीरिक और दिमागी रूप से परेशान है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर चकबंदी कानूनगो विनीत गुप्ता व लेखपाल शैलेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उधर, गांव रहरा थाना क्षेत्र के गांव जयतौली निवासी कोशिन्द्र का कहना है कि गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। चक बनवाने के नाम पर हल्का लेखपाल को पांच लाख की रकम दी गई थी, ना तो काम ही हुआ और ना रकम लौटाई। अभद्रता करते हुए झूठा केस लगवाने की धमकी दी गई। सीओ ने बताया कि इस मामले में हल्का लेखपाल गनेशी राणा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें