फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जन समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट का घेराव किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा सरकार में दलितों पर अत्याचार होने का आरोप लगाया। जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं होने पर 14 मार्च को फिर कलक्ट्रेट का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी और जिला अध्यक्ष ओमकार कटारिया के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी कलक्ट्रेट के बाहर एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट के भीतर पहुंचे। डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान सचिन चौधरी ने कहा भारतीय जनता पार्टी देश के लोगों को धार्मिक और जातिगत आधार पर बांटकर नफरत का माहौल पैदा कर रही है। भाजपा की सरकारों ने किसानों- मजदूरों और युवाओं को ठगने का काम किया है। भाजपा की सरकारों में दलित समाज पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। जनपद रामपुर में 17 वर्षीय सुमेश जाटव की गोली लगकर हत्या कर दी गई। कांग्रेस इस हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग करती है।
कहा कि युवा बेरोजगार घूम रहा है। किसान आत्महत्या कर रहा है। महिलाओं के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं। महंगाई चरम पर है। हर तरफ भ्रष्टाचार का बोल बाला है। देश में अराजकता का माहौल है। जिलाध्यक्ष ने कहा बारह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया है। यदि इन समस्याओं का समाधान तुरंत होना चाहिए। वरना चौदह मार्च को फिर से कलक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। इस दौरान अनीश, फैज आलम राइनी, अब्दुल सत्तार सैफी, आसिम हुसैन साबरी, सचिन चौहान, राजकुमार, अरुण चौधरी, सुखराज सिंह, तारीक मोहम्मद खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें