फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लगन का खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, दूल्हा समेत सात झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर/रहरा(अमरोहा)। रहरा थाना क्षेत्र के गांव खनौरा में शुक्रवार की शाम लगन के कार्यक्रम में बन रहे खाने के दौरान लीक हो रहे गैस सिलिंडर में आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर दूल्हे समेत सात लोग झुलस गए। तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

गांव में किसान शीशराम सिंह का परिवार रहता है। शुक्रवार को उनके बेटे परवीन के लगन का कार्यक्रम था। जहां हलवाई कार्य कर रहे थे। वहां गैस सिलिंडर का पाइप लीक होने लगा। उसे सही करने के प्रयास में आग तेजी के साथ भड़क गई। पास खड़ा दूल्हा परवीन, उसके पिता शीशराम, हरपाल सिंह, सौरभ कुमार, ओमपाल सिंह, सुमित कुमार व सुखवीर आग की चपेट में आकर झुलस गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
झुलसे हरपाल, सौरभ और ओमपाल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार के कराया जा रहा है। आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव सुल्तानपुर भीमा निवासी युवती से परवीन का रिश्ता हुआ था। शनिवार को उसकी बरात गई। सीओ दीप कुमार पंत हादसे की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें