फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेगी कांग्रेस : संजीव आर्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी व पूर्व विधायक संजीव आर्या ने सोमवार को श्री मोती स्मृति इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज अमरोहा में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बैठक की। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से सक्रियता से जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

संजीव आर्या ने कहा कि सक्रिय, मेहनती, ईमानदार और वफादार कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी, जबकि निष्क्रिय पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाएगा। उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए। कहा कि भाजपा सरकार की पहचान पेपर लीक से बन गई है। युवाओं, किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया, सचिन चौधरी, नरेंद्र राठी, रिशिपाल धीमान, फैज आलम समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें