फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं में जान फूंक गए कांग्रेसी दिग्गज

Sun, 24 Jul 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के बिजनौर रोड पर एक बैंक्वेट हाल में कांग्रेस संदेश यात्रा के स्वागत समारोह में बोलते प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश में हाशिये पर जा चुके कांग्रेसियों में शनिवार की शाम अलग ही उत्साह दिखा। दिग्गजों की संदेश यात्रा के स्वागत में उमड़ी भीड़ को देखते ही लगा कि कांग्रेस में जान पड़ गई है। ज्यों ज्यों कांग्रेसी नेताओं ने बयानबाजी की, त्यों त्यों सोनिया गांधी जिंदाबाद व राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।
विज्ञापन

 
यूं तो 27 साल, यूपी बेहाल कांग्रेस संदेश यात्रा के कार्यक्रम को लेकर बीते दिन ही कांग्रेसियों ने बैठक की थी, लेकिन ऐसा कार्यकर्ताओं को भी अहसास नहीं था कि यात्रा के स्वागत में इतनी भीड़ उमड़ेगी। शनिवार को दिल्ली में यूपी गेट से निकली कांग्रेस संदेश यात्रा शाम को टीपीनगर चौराहे पर जोरदार स्वागत के बाद धीरे-धीरे यात्रा निशा पैलेस तक पहुंची।

जैसे ही यात्रा वाहन से दिग्गज नीचे उतरे वैसे ही जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे। दोनों तरफ बिजनौर मार्ग पर ट्रैफिक थम गया।
इसके बाद धक्कामुक्की के बीच दिग्गज कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे, मगर भीड़ को देखकर वह गदगद थे। अन्य नेताओं के चेहरों पर भी चमक थी। मानों कई साल बाद कांग्रेस में जान पड़ी हो।
विज्ञापन


चाहें राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद हों या फिर प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, सभी ने अपने भाषण में कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। पुराने कार्यकर्ताओं से गिले-शिकवे भुलाकर वापसी की अपील की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें