फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पूर्व सांसद एसटी हसन के बयान की निंदा की, फूंका पुतला

Mon, 06 Jan 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद एसटी हसन द्वारा रानी पदमावती के जौहर को अफवाह बताने पर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बाईपास मार्ग पर उनका पुतला फूंका और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी। राष्ट्रीय बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि हिंदू समाज द्वारा महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रविवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अंकित सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाईपास मार्ग पर पूर्व सांसद एसटी हसन का पुतला फूंका। अंकित सैनी ने कहा कि पूर्व सांसद ने रानी पद्मावती के जौहर को अफवाह बताया है। इससे हिंदू समाज के लोगों को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानी पद्मावती का जौहर इतिहास की प्रसिद्ध घटना है। हिंदू समाज के इतिहास के बारे में अभद्र टिप्पणी व महापुरुषों का अपमान किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर चंद्रप्रकाश, दीपांशु सैनी, विपुल त्यागी, विशाल सैनी, मयंक प्रजापति और गौरव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें