अमरोहा। जिले के पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्रवेश के लिए सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) प्रवेश परीक्षा का आयोजन पांच जून से होगा। परीक्षा 12 जून तक होगी। रोजाना तीन पॉलियों में पेपर होगा। परीक्षा के लिए जिले में एक केंद्र बनाया गया है।
जिले में तीन सरकारी और नौ निजी पॉलीटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। कॉलेज स्तर पर बच्चों को पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए अभियान चलाकर जागरूक भी किया गया था। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रवेश को सीबीटी परीक्षा की तारीखों का ऐलान भी कर दिया गया है।
प्रवेश के लिए सीबीटी परीक्षा को आईएमएस कॉलेज ऑफ पॉलीटेक्निक खुंगावली को केंद्र बनाया गया है। जहां पांच से 12 जून तक रोजाना तीन पॉलियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। हर पाॅली में 30 बच्चे परीक्षा देंगे। पहली पाली सुबह आठ से 10:30 बजे तके, दूसरी दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरी शाम चार बजे से 6:30 बजे तक होगा।