युवती को प्रेमजाल में फंसाकर ले जाने वाले दूसरे समुदाय का युवक जेल से आने के बाद युवती के परिजनों को मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती के भाई का आरोप है कि आरोपी उसकी बहन के फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर रहा है। युवती के भाई ने आरोपी व उसकी बहन के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
गांव चौहड़पुर बगद निवासी रिजवान दो माह पहले एक गांव की दूसरे समुदाय की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर ले गया था। युवती के पिता ने रिजवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने युवती को बरामद कर रिजवान को जेल भेज दिया था। युवती के भाई का आरोप है कि जेल से आने के बाद रिजवान उसकी बहन के फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर रहा है। आरोप है कि बीती 28 मई को वह किसी काम से गांव चौहड़पुर बगद गया था।
वहां आरोपी रिजवान व उसकी बहन रुकइया ने उसे रोक कर मुकदमा वापस लेने के लिए कहा। मना करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि युवक की तहरीर पर रिजवान व रुकइया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।