फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र के महापर्व पर आओ करें मतदान

Tue, 14 Feb 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
EVM
विज्ञापन
मजबूत लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और देश के प्रति अपने कर्तव्य को निभाने का वक्त आ गया है। प्रदेश की 17वीं विधानसभा के लिए पिछले दिनों से चल रहा सत्ता संग्राम समाप्त हो चुका है। अब बारी निर्णायक जनता की, कि वो मैदान में उतरे प्रत्याशियों में किसी एक का चुनाव कर अपना फैसला सुनाए।
विज्ञापन


प्रदेश की 17वीं विधानसभा के लिए जिले में दूसरे चरण के तहत विधानसभा की चार सीटों पर मतदान होगा। सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मतदाता लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी आहुति दे सकते हैं। अपने एक वोट से कुल 1261348 मतदाता 40 प्रत्याशियों की किस्मत लिखेंगे। इसमें अमरोहा और नौगावां सीट पर 13-13, हसनपुर में 10 और धनौरा में चार कुल प्रत्याशी मैदान में हैं।
 
चुनाव करने के लिए पोलिंग पार्टियां अपने केंद्र पहुंच चुकी है। सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों और पुलिस ने कमान संभाल ली है। सुरक्षा ऐसी है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। शाम पांच बजे सभी 40 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। इसके बाद इन्हें स्ट्रांगरूम में रखा जाएगा। मतगणना 11 मार्च को होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें