फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ का वेतन रोका, बीएसए और एडीपीआरओ को चेतावनी

विज्ञापन
अमरोहा कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम बीके त्रिपाठी। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने सोमवार को विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। विभागीय कामों की प्रगति की सूचना पोर्टल पर अपलोड नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इसके चलते जिले की रैंकिंग के बारे में जानकारी नहीं मिल रही है। यह स्थिति चिंताजनक है। इस मामले में बीएसए चंद्रशेखर, एडीपीआरओ वाचस्पति झा और अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेश यादव को चेतावनी दी है। बैठक से अनुपस्थित रहने पर सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल से स्पष्टीकरण तलब करने और वेतन रोकने के निर्देश दिए। कार्रवाई से अफसरों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

वह सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में विभागीय कार्यों की मासिक प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में जिले की रैंकिंग में गिरावट आ रही है। इस पर उच्चाधिकारियों ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि लाभार्थी परक योजना का अधिक लाभ लोगों को मिले यह सुनिश्चित किया जाए। मुख्य मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ब्रजवीर सिंह से कहा कि सभी पशुओं की ईयर टैगिंग और टीकाकरण को पूरा करा लिया जाए। कहा कि ऑनलाइन सूचना को समय से पूरी शुद्धता से फीड कराएं, जिससे जिले की स्थिति सही हो सके। इसके अलावा समय से दर्ज कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की श्रेणी सी या डी में है, उन्हें सुधार करना होगा। लापरवाही बरतने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने किसान सम्मान निधि, ऑपरेशन कायाकल्प, खाद्य सुरक्षा योजना, स्वरोजगार योजना, कौशल विकास, दुग्ध विकास, आदि योजना में सुधार के निर्देश दिए। इसके अलावा उपायुक्त उद्योग विकास यादव से कहा कि एक उत्पाद एक जिले से अधिक लोगों को लाभांवित कराए। इस दौरान सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, डीएफओ देवमणि मिश्र, डीडीओ प्रदीप यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए आनंद प्रताप सिंह आदि रहे।
यूरिया और डीएपी पर्याप्त रखें
डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि फसलों की बुवाई चल रही है। हर हाल में सहकारी समिति में यूरिया और डीएपी पर्याप्त मात्रा में रखी जाए। उन्होंने एआर कोऑपरेटिव दीपक थरेज से कहा कि किल्लत पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

सड़क टूटने पर ठेकेदार ब्लैकलिस्ट और जेई पर कार्रवाई
डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि सड़कों के चौड़ीकरण और गड्ढा मुक्ति का कार्य परवान नहीं चढ़ पा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की निर्धारित अवधि में पूरा कर लिया जाए। निर्धारित समय से पहले सड़कों के टूटने पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाए। इसके अलावा संबंधित अवर अभियंता पर कार्रवाई की जाए। अधिशासी अभियंता केवी सिंह से निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता की स्थलीय जांच करने को कहा। सीडीओ से गड्ढा मुक्त सड़कों की गुणवत्ता का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें