फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पेट्रोल पंप के कैशियर और सुरक्षा गार्ड से 5.5 लाख रुपये लूट कर भागे बदमाशों का मिला सुराग

Thu, 07 Nov 2024 02:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। पेट्रोल पंप के कैशियर व सुरक्षा गार्ड से 5.5 लाख रुपये लूट कर भागे बदमाशों का पुलिस को सुराग मिल गया है। लूट का कैश लेकर सीओ कार्यालय के सामने डीसीएम में सवार हुए बदमाश की मेरठ में लोकेशन मिली है। सूत्रों की मानें तो यह वही बदमाश है, जिसके पैर में गोली लगी है। उसकी ब्रजघाट में डीसीएम से उतरते हुए व बस में सवार होने की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
विज्ञापन

बीते सोमवार को भानपुर फाटक के पास हुई लूट की घटना पुलिस के लिए चुनौती बनी है। बदमाशों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें तमाम पहलुओं पर काम कर रही हैं। सबसे अधिक फोकस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पर है। पुलिस ने पड़ोसी जिले बुलंदशहर, हापुड़, संभल, बिजनौर, मुरादाबाद को जोड़ने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। कई स्थानों पर बदमाशों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। पुलिस का दावा है कि वारदात को अंजाम देने वाले नकाबपोश तीनों बदमाशों का सुराग मिल गया है। कैश लेकर भागे बदमाश की लोकेशन मेरठ में मिली है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है बदमाशों का सुराग मिल गया है। जल्द ही लूट की घटना का खुलासा किया जाएगा। जिस डीसीएम में सवार होकर वह ब्रजघाट गया था, उसका पुलिस ने पता लगा लिया है। मेरठ की तरफ जिस बस में सवार होकर भागा, उस तक भी पुलिस पहुंच गई है।




डीसीएम से उतर कर बस में सवार हुआ था एक बदमाश
गजरौला। कैश लूट कर भागे बदमाशों की तस्वीर एमडीए कॉलोनी के पास शराब के एक गोदाम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यहां से बदमाश सुल्तान नगर मोहल्ले से निकल कर नवादा मार्ग पहुंचे। जिसके बाद अल्लीपुर भूड़ से मछली मंडी से होकर हाईवे पर सीओ कार्यालय के सामने आए थे। यहां से बाइक सवार बदमाशों ने अपने एक साथी, जिसके पास कैश था, उसे पीछे से डीसीएम में बैठा दिया था। ब्रजघाट जाने पर वह डीसीएम से उतर गया। यहां से किसी डग्गामार बस में सवार होकर वह गढ़मुक्तेश्वर होते हुए मेरठ की तरफ गया। ब्रजघाट में डीसीएम से उतरते हुए और डग्गामार बस में सवार होते उसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। सूत्रों का कहना है कि वह लंगड़ा कर चलता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

पुलिस कैशियर को दिखा रही फुटेज

गजरौला। जहां-जहां जिस कैमरे में बदमाशों की फुटेज कैमरे में कैद हुई, उसे कैशियर जबर सिंह को दिखाकर यह पहचान कराई जा रही है। घटना के बाद से कई बार पुलिस पेट्रोल पंप पर गई। जबर सिंह को बदमाशों की सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई फुटेज दिखाई। बुधवार सुबह भी गजरौला व रजबपुर इंस्पेक्टर पुलिस के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचे। स्टाफ और मैनेजर अतुल कुमार से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें