फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिना मानक वाले कॉटन वेस्ट कारखाने और हौजियों को करें बंद, वरना प्रशासन करेगा ध्वस्त

Thu, 19 Oct 2023 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जल प्रदूषण के अहम कारक कॉटन वेस्ट कारखानों और कैमिकल से कतरन को गलाने वाले हौज पर आखिरकार प्रशासन की नजरें टेढ़ी हो गईं। अब बिना मानक वाले कॉटन बेस्ट कारखानों और हौदियों पर प्रशासन कार्रवाई करेगा। लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मालिकों को तीन दिन का अल्टीमेट दिया है। स्पष्ट कहा की संचालक स्वयं ही कारखानों को बंद कर लें और हौदियों के निर्माण को ध्वस्त करा दें। अन्यथा प्रशासन अभियान चलाकर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

अमरोहा नगर में कॉटन वेस्ट का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है। कॉटन वेस्ट कारोबार में केमिकल्स का प्रयोग होता है, जिस कारण पानी में अत्यधिक प्रदूषण बन रहा है। इससे गंभीर बीमारियां पनपने की आशंका बनी रहती है। इस संबंध में कई बार व्यापारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र सौंप चुके हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतिभा सिंह ने इसे संज्ञान में लेकर कार्रवाई की चेतावनी दी है। कहा कि बिना मानक के संचालित कॉटन वेस्ट कारखानों से भूगर्भ जल प्रदूषित हो रहा है और बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। जिससे आम जनमानस के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस संबंध में प्रशासन को निरंतर शिकायतीपत्र प्राप्त हो रहे हैं। इसलिए विनियमित क्षेत्र अमरोहा के अंतर्गत सभी संचालकों को तीन दिन के भीतर कारखानों को बंद और हौदियों के निर्माण को ध्वस्त करना होगा। इसके बाद प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर कॉटन वेस्ट कारखानों को सील करने व हौदियों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जायेगी।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के अनुसार शहर में सौ अधिक ऐसे कारखाने होने की बात सामने आई है, जो अवैध रूप से चल रहे हैं। वहीं, हौजियां तो पूरी तरह अवैध हैं। जांच में सामने आया है कि हौदियों से जो पानी गिराया जाता है, वह केमिकल युक्त होता है। जो भू गर्भ जल को प्रदूषित कर रहा है। ऐसे कारखानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें