फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सफाईकर्मियों की हड़ताल से कूड़ेदान बना शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ठेका सफाईकर्मियों की 14 दिन से चल रही हड़ताल के कारण कस्बे में सफाई व्यवस्था ठप हो गई है। शहर की गलियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। उठती दुर्गंध से नगरवासियों का जीना दुश्वार हो गया है। कई दौर की वार्ता के बाद भी कोई हल नहीं निकल रहा है। प्रशासन ने हड़ताल खत्म न करने पर 80 कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर पंचायत की सफाई का ठेका किसी स्थानीय फर्म को देने की मांग को लेकर ठेका सफाईकर्मी पिछले 14 दिनों से हड़ताल पर बैठे हैं। उनका कहना है कि स्थानीय ठेकेदार के बिना वह बाहरी फर्म के लिए काम नहीं करेंगे। पहले भी बाहरी फर्म सफाईकर्मियों का ईपीएफ का करीब 19 लाख रुपये का गबन कर चुकी है।
अभी तक उसका भुगतान भी उन्हें नहीं मिल पाया है। सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के कारण कस्बे में सफाई की व्यवस्था पूरी तरह ठप है। गली मोहल्लों व मुख्य सड़कों पर गंदगी का अंबार लगा है। एसडीएम व ईओ हड़ताल खत्म कराने के लिए सफाईकर्मियों से कई बार बातचीत कर चुके हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। शनिवार को भी हड़ताल जारी रही। अब अधिकारियों ने सफाईकर्मियों की सेवा समाप्त करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें