फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सीएचओ-एएनएम की हड़ताल जारी, बंद रहे आयुष्मान आरोग्य मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सीएचओ और एएनएम की हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इससे जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं और मरीजों को परेशानी हुई। कर्मचारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले सीएचओ और एएनएम बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर गांधी जयंती मनाने के बाद धरना दिया। सीएचओ की हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को उपचार के लिए दूर के स्वास्थ्य केंद्रों का रुख करना पड़ा। शहरी क्षेत्र में केवल एएनएम हड़ताल पर रहीं।
जिलाध्यक्ष कमलदीप शर्मा ने सीएचओ का अलग कैडर बनाकर नियमितीकरण की स्पष्ट नीति, आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर ऑपरेशनल गाइडलाइन के अनुसार मानदेय में पीबीआई शामिल करने, नियमित भर्ती में अनुभव के आधार पर वरीयता और रिक्त पदों पर स्थानांतरण की मांग की। आयुष्मान आरोग्य मंदिर के जिला अध्यक्ष गिरीश कुमार ने कहा कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

.....
एएनएम की हड़ताल से टीकाकरण प्रभावित
अमरोहा। उत्तर प्रदेश महिला स्वास्थ्य कार्यकत्री संविदा संघ के आह्वान पर संविदा एएनएम शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर रहीं। इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण प्रभावित हुआ।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि संविदा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से नियमित कर्मचारियों के समान कार्य लिया जा रहा है, जबकि करीब 12 हजार रुपये मानदेय दिया जाता है। उन्होंने समान कार्य के लिए समान वेतन, कोरोना काल में सेवाएं देने वाली संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा देने की मांग की। संघ ने कहा कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। जिले में करीब 100 एएनएम आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर कार्यरत हैं। इस दौरान लवी चौधरी, पल्लवी, सृष्टि, हिना, प्रगति और नीलम आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें