फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बच्चों का विवाद बड़ों तक पहुंचा, जमकर हुआ पथराव, वीडियो वायरल

Sat, 14 Jun 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। थाना क्षेत्र के गांव में बच्चों का विवाद बड़ों तक पहुंच गया। दोनों पक्षों में मारपीट के साथ जमकर पथराव हुआ। पथराव की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

यह घटना सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर की है। शुक्रवार दोपहर को गांव के दो पड़ोसियों के बच्चों में मामूली बात पर कहासुनी हो गई। बच्चों ने अपने घर जाकर कहासुनी की जानकारी दी तो बड़ों ने भी नाराजगी जताई और एक दूसरे के खिलाफ मारपीट के लिए अमादा हो गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। लोगों ने अपने घरों की छत पर खड़े होकर पड़ोसी के घर के आंगन में पथराव किया। पथराव में दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। पथराव का वीडियो किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल में कैद करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच पड़ताल शुरू की। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि दो पक्षों में पथराव हुआ है। इसका वीडियो वायरल है। किसी भी पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस फिर भी कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें