फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: परिषदीय स्कूलों के बच्चे भी होंगे खेलों में निपुण

Mon, 23 Jun 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नए शिक्षा सत्र में परिषदीय स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी निपुण बनाया जाएगा। खेलो इंडिया मुहिम के तहत प्राइमरी के बच्चों में खेलों के प्रति रुचि विकसित की जाएगी। इसके तहत खेल की विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

खेलो इंडिया के तहत सरकार स्कूलों में खेलों को बढ़ावा दे रही है। इसके तहत स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कराया जाता है। परिषदीय स्कूलों में खेलो के आयोजन के लिए स्पोर्ट्स ग्रांट भी दी जाती है, जिससे बच्चों को खेलों की अलग-अलग गतिविधियां सिखाई जाती हैं। विद्यालय की ओर से निर्मित समय सारिणी के अनुसार खेल के लिए समय निर्धारित होगा।
विकास खंड, जनपद, मंडल और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। जिसके विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार विद्यालयों में खेलों के आयोजन कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें