फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के बाग में फंदे पर लटका मिला बालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली थाना क्षेत्र में आम के बाग की रखवाली करने घर से निकले 9 वर्षीय बालक का शव बाग में ही आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। आत्महत्या मानते हुए परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए हैं। हालांकि आत्महत्या के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

घटना थाना क्षेत्र के गांव देहरा मिलक गांव की है। गांव निवासी जगदीश चौहान मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। गांव के ही राजपाल सिंह के आम के बाग की जगदीश चौहान रखवाली करता है। रविवार सुबह उसका 9 वर्षीय बेटा कांविंद्र उर्फ छोटू भी आम की बाग की रखवाली के लिए बाग में गया था। दोपहर में परिवार के लोगों को कांविंद्र का शव आम के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। बालक के मौत की जानकारी होने से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने घटना को आत्महत्या मानते हुए शव का बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया। बालक की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। 9 साल के बालक द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात किसी के गले नहीं उतर रही। वहदो भाइयों में छोटा था। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें