फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चक गुलाम अंबिया में 23.6 करोड़ से बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय

Mon, 28 Apr 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव बिजनौरा के मजरा चक गुलाम अंबिया में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण जल्द शुरू होने वाला है। यह विद्यालय 23.6 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। निर्माण के लिए सामग्री पहुंचाने लगी है।

यह विद्यालय आधुनिक शिक्षा सुविधाओं से लैस होगा और क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ग्राम पंचायत बिजनौरा के प्रधान हेमराज गुर्जर ने बताया कि यह विद्यालय गांव में 25 बीघा सरकारी जमीन में बनाया जाएगा। इसके लिए 50 प्रतिशत बजट जारी हो गया है।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था सीएनडीएस जल निगम इसका निर्माण कराएगा। जिसे लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है, क्योंकि यह न केवल शिक्षा के स्तर को सुधारेगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी योगदान देगा। इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा।
यह होंगी सुविधाएं

सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय में स्मार्ट क्लास, रोबोटिक्स व मशीन लर्निंग ट्रेनिंग, लैंग्वेज, मैथ्स, साइंस व कंप्यूटर लैब, मल्टीपरपज हॉल, खेलकूद का मैदान, मॉड्यूलर किचन डाइनिंग हॉल के साथ, सीसीटीवी कैमरे, सोलर पैनल जैसी सुविधाएं होंगी।
एक ही छत के नीचे मिलेगी कक्षा एक से 12 तक की शिक्षा
हसनपुर। इस योजना के तहत, प्री-प्राइमरी से लेकर इंटर तक की शिक्षा एक ही छत के नीचे दी जाएगी। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास, स्किल हेल्प सेंटर, कंप्यूटर और लैंग्वेज लैब जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस जल निगम के जेई जितेंद्र भाटिया ने बताया कि यहां 30 क्लासरूम से युक्त बिल्डिंग बनाई जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप कक्षा एक से 12 तक की अलग-अलग कक्षाएं यहां संचालित की जाएंगी।
बजट के अभाव में वर्षों से अटका आईटीआई काॅलेज का कार्य भी अब होगा पूरा

गांव बिजनौरा में बजट के अभाव में कई वर्षों से अधर में लटका राजकीय आईटीआई काॅलेज भी अब पूरा होने जा रहा है। आईटीआई काॅलेज के लिए भी बजट जारी हो चुका है। इसका अधूरा निर्माण कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन

- बिजनौरा में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्माण में लगने वाली सामग्री भी पहुंचाई जा रही है। निर्माण शुरू होने के डेढ़ साल के भीतर इसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। - संदीप कुमार, रेजीडेंटल इंजीनियर (विद्यालय निर्माण कार्य)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें