फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ ने जीता प्रथम लीग मैच 

Sun, 27 Mar 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
ख‌िलाड़ी अख‌िलेश भैया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सुपर सेवन क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से शनिवार को नायाब अब्बासी गर्ल्स डिग्री कालेज में सब जूनियर नेशनल सुपर सेवन क्रिकेट चैंपियनशिप शुरू हो गई। शनिवार को इसका कुमाऊं विश्व विद्यालय के स्पोर्ट्स अफसर डा.नागेंद्र प्रसाद शर्मा ने शुभारंभ किया। उन्होंने शिक्षा के साथ खेल को भी जरूरी बताया। 
विज्ञापन


अब्बासी क्रिकेट एकेडमी तथा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले हुए प्रथम लीग मैच छत्तीसगढ़ और दिल्ली के बीच खेला गया। इसमें दिल्ली को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। दूसरे मैच में हरियाणा ने जम्मू कश्मीर को सात विकेट से पराजित किया।

उत्तराखंड ने हिमाचल प्रदेश को छह विकेट तथा मेजबान यूपी ने चंडीगढ़ को 27 रनों से हराया। पांचवें मैच में एनसीआर ने छत्तीसगढ़ को 65 रनों से पराजित किया। इस मौके पर फिरोज कमाल अब्बासी, श्रीकांत शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, तरसेम शर्मा, राजा राम मोहन, अजय शर्मा, नेपाल सिंह, कुलदीप नागर, धर्मेंद्र शर्मा, सत्यपाल सिंह, पवन कुमार, संगीता पाठक, चमन सिंह, असलम सिद्दीकी, कसीम अशरफ, नदीम खान, मसरूर खां आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें