फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूं ही किसी पर आरोप नहीं लगते, कुछ तो वजह होगी : चौधरी चंद्रपाल

Tue, 29 Nov 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर शौकत पाशा के मर्डर ने राजनीति रूप ले लिया है। कैबिनेट मंत्री महबूब अली के धुर विरोधी पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह भी मृतक शौकत पाशा के परिजनों के समर्थन में उतर आए हैं। मंगलवार को उन्होंने मृतक के परिजनों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम और एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। बोले, जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर शौकत पाशा की हत्या के चार दिन बाद भी आरोपियों के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर पाई है। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं शौकत पाशा का मर्डर अब राजनीति रूप ले रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह भी शौकत पाशा के परिजनों के पक्ष में उतर आए हैं।   

मंगलवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह के साथ मृतक शौकत पाशा के भाई मुगीश पाशा और उनके साले रऊफ ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम और एसपी से  बात की। मृतक शौकत पाशा के   भाई मुगीश ने आरोपियों के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। बुधवार को मृतक के  परिजन डीआईजी और आईजी से भी मिलेंगे।
विज्ञापन


पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, किसी निर्दोष को न फंसाया जाए, दोषी को बख्शा न जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूहीं किसी पर आरोप नहीं लगते कुछ तो वजह होगी। बगैर नाम  लिए बोले किसी मंत्री पर इस तरह   के आरोप लगना एक अच्छी बात नही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें