फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनौती मूल्यांकन : स्कैन कॉपी देखने का आज अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के सत्र 2025-26 के प्रथम सेमेस्टर की स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाओं के चुनौती मूल्यांकन (चैलेंज्ड इवैल्यूएशन) के पहले चरण के तहत उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी देखने और डाउनलोड करने की सुविधा का सोमवार को अंतिम दिन है। वहीं दूसरे चरण के लिए भी चार अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

जेएस हिंदू पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एएसपीएस के माध्यम से लिंक भेजा जा रहा है। विद्यार्थी रोल नंबर, नामांकन संख्या और ओटीपी के जरिए उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी ऑनलाइन देख व डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी चार अगस्त तक उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने बताया कि चुनौती मूल्यांकन के दूसरे चरण के लिए समर्थ पोर्टल पर एक से चार अगस्त तक आवेदन किए जा सकते हैं। प्रत्येक प्रश्नपत्र के लिए 2500 रुपये शुल्क निर्धारित है। यदि पुनर्मूल्यांकन में अंक 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ते हैं तो 1000 रुपये प्रशासनिक शुल्क काटकर 1500 रुपये अभ्यर्थी के खाते में वापस किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सत्र 2026-27 के स्नातक व परास्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश का दूसरा चरण भी जारी है। समर्थ पोर्टल पर मेरिट सूची जारी की जा रही है और महाविद्यालयों को चार अगस्त तक चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश लॉक करने के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन 10 अगस्त तक किए जा सकते हैं। आवेदन शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें