अमरोहा। यातायात नियमों को लेकर परिवहन विभाग लगातार अभियान चल रहा है। मंगलवार को अभियान के तहत एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा ने बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के चलने वाले 110 वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की।
विज्ञापन
एआरटी ने पहले गजरौला क्षेत्र में हसनपुर रोड और धनौरा रोड पर कार्रवाई की। उसके बाद अमरोहा में भी हेलमेट और सीट बेल्ट ना लगाकर चलने वाले वाहनों के चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 110 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे गए। ग्रामीण क्षेत्रों के वाहन चालकों भी हेलमेट और सीट बेल्ट ना लगाकर चलते हुए पाए जाने पर उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कहा कि आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई की जाती रहेगी।