फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटा खड़ंजा और नलो पर रीबोर संख्या नहीं देख भड़के डीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। विकासखंड के गांव तिगरी में प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों की जांच पूर्व में कराए जाने के बावजूद फिर से शिकायतों के चलते डीएम उमेश मिश्र के निर्देश पर गांव में पहुंचे जिला विकास अधिकारी प्रदीप कुमार यादव खड़ंजों में ईंट गायब और रिबोर कराए गए नलों पर संख्या अंकित नहीं देख भड़क गए। इस दौरान ग्रामीणों ने उनसे शिकायतें भी कीं।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को डीडीओ मनोज कुमार यादव ब्लाक के गांव तिगरी में प्रधान नारायण सिंह यादव द्वारा कराए गए विकास कार्यों की दोबारा से जांच को जा पहुंचे। गांव में मौजूद ब्लॉक् के सचिव धर्मेंद्र सिंह के साथ घूमकर उन्होंने प्रधान द्वारा निर्मित 16 खड़ंजा मार्गों का निरीक्षण किया। एक स्थान पर उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत के चलते खड़ंजे की साइड में खुदाई करवाई तो वहां ईंट नदारद मिलीं। प्रधान ने बताया कि गांव वाले ईंट उखाड़कर ले गए हैं। साथ ही गहराई वाले स्थान पर भराव डलने के कारण ईंटें नीचे दब गई हैं। इस दौरान डीडीओ ने सड़कों की नापजोख भी कराई। बताते हैं कि यहां खामियां सामने आने पर वीडियोग्राफी कराई गई। इसके बाद डीडीओ ने गांव में घूमकर रिबोर कराए गए इंडिया मार्का हैंडपंपों को भी देखा। एक स्थान पर रो-बोर कराए गए नल पर क्रम संख्या नहीं देख वह बिगड़ गए और नलों पर क्रमांक अंकित कराने के निर्देश दिए।
एडीओ पंचायत ने देखा शौचालय निर्माण
गजरौला। एडीओ (पंचायत) मदनपाल सिंह ने ब्लाक के गांव दरियापुर, धनौरीमाफी, मोहम्मदाबाद आदि में घूमकर वहां एनओएलबी योजना के तहत बनवाए जा रहे शौचालयों का निर्माण कार्य देखा। साथ ही गुणवत्ता में खामी पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। शाम को एडीओ पंचायत ने बताया कि ब्लॉक के सभी गांवों में इन शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें