फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात निकासी में महिलाओं से खींचातानी, पथराव, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। बरात निकासी के दौरान युवतियों के डांस करते समय युवकों ने खींचातानी शुरू कर दी। बचाव में आए ग्रामीणों को जमकर पीट दिया। इसके बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, पथराव हुआ। जिसमें नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालातों को संभाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दूल्हे के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यामपुर का है। यहां पर किसान भूरे सिंह का परिवार रहता है। रविवार की शाम उनके बेटे राम किशोर की बरात जा रही थी। अभी परिजन बरात की निकासी कर चामुंडा मंदिर पर पूजा करने जा रहे थे। तभी गैर समुदाय के कुछ लोग वहां पहुंच गए। यहां डांस कर रहीं युवतियों के साथ खींचातानी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। मुस्लिम समाज में फकीर बिरादरी के लोग पीड़ित परिवार के समर्थन में उतर आए। इसके बाद फकीर और तेली बिरादरी के गुटों में जमकर मारपीट हुई। जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। मारपीट और पथराव से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। घटना में पूरम, जन्नत, मुस्कान, तरन्नुम, ऐहसान, नाजिम, कासिम समेत नौ लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बिगड़ते हालात को संभाला। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। दूल्हे के पिता ने नौ लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि श्यामपुर गांव में तेली और फकीरों के बीच मारपीट हुई है। इसमें कई लोग घायल भी हैं। तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें