सीडीओ चंद्रेशखर शुक्ल ने गजरौला ब्लाक में ब्लाक स्तरीय समस्त अधिकारी और कर्मचारियों की बैठक ली। निर्देश दिए कि दो दिन में सभी को कोरोना से बचाव के टीके लग जाने चाहिए। नगर हो या ग्रामीण कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित न रहे।
शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी ने गजरौला ब्लाक परिसर में ब्लाक स्तरीय अधिकारी और कर्मचारियों के साथ बैठक ली। बैठक में एडीओ पंचायत, समस्त सचिव और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि गजरौला नगर और ग्रामीण अंचलों में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इसको रोकने के सख्त निर्देश दिए। कहा कि नगर और ग्रामीण अंचल में एक भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। सीएचसी प्रभारी डॉ.योगेंद्र सिंह व एडीओ पंचायत विमल कुमार और पंचायत सचिवों को निर्देश दिए कि दो दिन में सबका टीकाकरण हो जाना चाहिए। टीमों को साथ ले जाएं और घर-घर अपने सामने टीकाकरण कराएं।