अमरोहा जिले के टॉपर परिजनों के साथ
- फोटो : संवाद
जिले के प्रदर्शन में 10वीं में सुधार तो 12वीं में आई गिरावट
अमरोहा। जिले का 10वीं कक्षा में इस साल 94.27 फीसदी छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। वहीं 12वीं में 77.60 फीसदी परीक्षार्थियों ने सफलता पाई है। दसवीं में पिछले साल 91.47 फीसदी बच्चे पास हुए थे, जबकि 12वीं में बच्चों की सफलता का प्रतिशत 79.41 रहा था।
अमरोहा जिले के टॉपर परिजनों के साथ
- फोटो : संवाद
इंजीनियर बन देश की सेवा करना चाहते हैं सार्थक
सीबीएसई 10वीं में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले मेधावी सार्थक का सपना है कि वह इंजीनियर बनकर देश की सेवा करें। इसके लिए उन्होंने अभी से लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। सार्थक की सफलता के पीछे उनकी बड़ी बहन और मामा का बहुत योगदान है। उनकी उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।
नगर की अमरोहा ग्रीन्स कालोनी निवासी अजय कुमार सिंह जिला जज कोर्ट में पेशकार हैं। सार्थक लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी के छात्र हैं। सार्थक ने बताया कि उनकी बड़ी बहन आयुषी भुवनेश्वर आईआईटी से इंजीनियरिंग की तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। वह भी अपनी बहन की तरह इंजीनियरिंग करना चाहते हैं।
वहीं, उनके मामा सुनील भी इंजीनियर हैं। वह बेंगलुरु में रहते हैं। बहन और मामा ने उन्हें बहुत प्रेरित किया। उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी और नौ से दस घंटे पढ़ाई की। सार्थक ने बताया कि अभी इंटर कक्षा पर फोकस है।
अमरोहा जिले के टॉपर परिजनों के साथ
- फोटो : संवाद
काव्या भी बनना चाहती हैं इंजीनियर
सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली ब्लू बडर्स इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा काव्या अग्रवाल आगे चलकर आईआईटी इंजीनियर बनना चाहती है। उसका कहना है कि विषय पर फोकस कर सफलता प्राप्त की जा सकती है। काव्या का कहना है कि परीक्षा के दौरान वह पूरी तरह सोशल मीडिया से दूर रही। वह अपनी सफलता के लिए अपने मम्मी-पापा को श्रेय देती है। परिजनों ने काव्या को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की।
अमरोहा जिले के टॉपर परिजनों के साथ
- फोटो : संवाद
सीए बनना चाहती हैं 12वीं की टॉपर हसी
हसनपुर के मोहल्ला राजपूत कालोनी निवासी सीए विशाल अग्रवाल की बेटी हसी अग्रवाल ने सेंटमेरी कॉन्वेट स्कूल गजरौला से सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षा पास कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हसी अग्रवाल ने 500 में से 490 अंकों के साथ 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
हसी अग्रवाल ने बताया कि ने बताया वह अपने पिता की तरह ही सीए बनना चाहती हैं। हसी अग्रवाल की मां पल्लवी अग्रवाल भी सीए हैं। हसी अग्रवाल ने बताया कि सोशल मीडिया से दूरी बनाकर नौ से दस घंटे पढ़ाई की। उन्होंने सफलता का श्रेय माता पिता एवं गुरुजनों को दिया है।
हसनपुर कस्बा निवासी व्यापारी शाहिद अख्तर की बेटी अल्फी शाहिद ने इंटर की परीक्षा एचएसएस पब्लिक स्कूल हसनपुर से पास की है। इंटर में अल्फी ने 500 में 486 अंक प्राप्त किए हैं। अल्फी ने बताया कि वह सीए बनना चाहती है।
वहीं हसनपुर के मोहल्ला राजपूत कालोनी आंबेडकर चौक निवासी अधिवक्ता मुकुल अग्रवाल की बेटी अविषी गुप्ता ने भी सेंटमेरी कान्वेट स्कूल गजरौला से कक्षा 12 की परीक्षा में 477 अंक प्राप्त कर जिले की टॉपटेन सूची में जगह बनाई। अविषी गुप्ता ने बताया वह सीए बनना चाहिती है। अविषी की मां बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका हैं।