अमरोहा। मालीखेड़ा स्टेडियम में जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षक विधायक डॉ. हरी सिंह ढिल्लो व बीएसए डॉ. मोनिका ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर क्रीड़ा प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्रतियोगिता में धनौरा ब्लॉक ऑल ओवर चैंपियन तो अमरोहा ब्लॉक उपविजेता बना। सभी खिलाड़ी 17 फरवरी को चंदौसी में होने वाली मंडलस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
शनिवार को अमरोहा के मालीखेड़ा स्टेडियम में जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में कार्तिक ने 200 व 400 मी. दौड़ तथा लंबी कूद में गोल्ड मेडल जीतकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में लकी ने 50 व 200 मी. दौड़ में सिल्वर मेडल व लंबी कूद में गोल्ड मेडल जीतकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप बनी। जबकि उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में समीर ने 100 मी. दौड़ में सिल्वर मेडल और 200 मी. दौड़ व लंबी कूद में गोल्ड मेडल जीतकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राप्त की। उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में मोनी गोला व चक्का फेंक में गोल्ड मेडल जीतकर संयुक्त व्यक्तिगत चैंपियनशिप बनी। तथा जूनियर स्तर बालिका वर्ग में शिवी विधूड़ी ने 100 व 200 मी. दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर संयुक्त व्यक्तिगत चैंपियनशिप बनाई।
शिक्षक विधायक ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेलकूद के माध्यम से बच्चों का शारीरिक विकास होता है, साथ ही उनका मानसिक विकास और अनुशासन भी प्रबल होता है।
बीएसए डॉ. मोनिका ने कहा कि विजेता खिलाड़ी 17 फरवरी को चंदौसी में होनी वाली मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में अमरोहा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस दौरान बीईओ आरती गुप्ता, अनिल कुमार, सोनू सिंह, अरुण कुमार, जिला समन्वयक प्रशांत कुमार, मनोज कुमार, सतवीर सिंह राजदीप सिरोही, पुरजीत चौधरी, राघवेंद्र सिंह, मृणालिनी सिंह, कंचन मलासी, मंजू, सोनू पवार आदि मौजूद रहे।
-