फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ से चुनाव ड्यूटी कराने जा रही मुरादाबाद जा रही बस में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हापुड़ से चुनाव ड्यूटी के लिए मुरादाबाद जा रही निजी बस में अचानक आग लग गई। चालक और परिचालक ने कूदकर खुद की जान बचाई। हाईवे पर आग का गोला बनी बस को देखकर आ जा रहे वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

यह घटना हाईवे स्थित चौधरपुर में शुक्रवार की रात करीब एक बजे की है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मुरादाबाद जनपद में 26 अप्रैल को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके लिए वहां के प्रशासन द्वारा वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। शुक्रवार की रात हापुड़ से चालक शुऐब निवासी गांव रजहेटी थाना बहादुरगढ़ जनपद मुरादाबाद बस लेकर जा रहा था। अभी बस हाईवे स्थित चौधरपुर पहुंची थी। तभी अचानक बस में आग लग गई। हाईवे पर दौड़ती बस में आग लगने से अन्य वाहनों चालकों में हड़कंप मच गया। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। चालक शुऐब और उसके परिचालक ने बस को हाईवे किनारे खड़ा कर कूद कर जान बचाई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की। लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंच गई और पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। लेकिन इससे पहले बस पूरी तरह से जल चुकी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें