फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोया सीएचसी के आवासों में दिनदहाड़े नगदी-जेवरात चोरी

विज्ञापन
जोया सीएचसी के आवास में चोरी की जानकारी देते सचिन। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
जोया(अमरोहा)। चोरों ने जोया सीएचसी में दो आवासों के ताले तोड़कर नगदी-जेवरात समेत लाखों रुपये का समान चोरी कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित स्वास्थ्य कर्मियों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

यह घटना जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आवासों में हुई। मूलरूप से मुरादाबाद जनपद में कांठ थानाक्षेत्र के भरतपुर निवासी सचिन चौहान नर्सिंग सहायक के पद पर तैनात हैं। वह अवकाश के बाद सोमवार की सुबह गांव से सीएचसी पहुंचे और कमरे पर समान रखकर ड्यूटी पर चले गए। लेकिन दोपहर करीब तीन बजे वह अपने कमरे पर पानी पीने पहुुंचे तो देखा कि कमरे का ताला टूटा पड़ा है। कमरे के भीतर सेफ अलमारी का सारा सामान बिखरा मिला। पर्स में रखे 17260 रुपये, एक लैपटॉप, चार्जर, बच्चों की गुल्लक में रखे करीब 2 हजार रुपये चोरी हो गए। जबकि पास में रहने वाले सफाई कर्मचारी बाबू राम निवासी ग्राम भीकनपुर थाना छजलैट जिला मुरादाबाद के कमरे से भी सेलरी के पैसे, सोने व चांदी के आभूषणों समेत करीब एक लाख का समान चोरी कर लिया। दिनदहाड़े हुई घटना से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया।
चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पीड़ित स्वास्थ्य कर्मियों ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। सीएचसी के आवासों में दिन दहाड़े हुई चोरी से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें