फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शादी में गए परिवार के घर से नकदी-जेवर चोरी

Fri, 11 Apr 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

बेखौफ चोरों ने शादी में गए परिवार के घर के ताले तोड़कर नगदी-जेवर सहित कीमती सामान चोरी कर लिया। शादी से घर लौटने पर परिवार को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस में जांच पड़ताल की। देर रात तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन


यह घटना नौगांवा सादात क्षेत्र के जाजरू गांव में हुई। गांव निवासी किसान अब्दुल रशीद का बेटा महमूद गांव के ही अड्डे पर लकड़ी का काम करता है। बुधवार रात महमूद व उनके परिवार के सदस्य क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में गए थे। रात को करीब 10:30 बजे लौटे तो उनके घर के ताले टूटे थे। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के ताले भी टूटे थे। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब थी। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर नौगांवा सादात पुलिस भी मौके पर पहुंची। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें