चोरों ने किसान के घर में घुसकर नकदी-जेवर समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह उठने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
यह घटना देहात थानाक्षेत्र के गांव मुनीमपुर उर्फ बैसपुर गांव में हुई। गांव निवासी किसान सुमित कुमार सोमवार रात किसान समेत परिवार के अन्य सदस्य आंगन में सोए थे। रात में दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने अलमारी में रखी नकदी-जेवर व अन्य सामान चोरी कर लिया। अगले दिन सुबह किसान उठा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच-पड़ताल की और चोरी हुए सामान की जानकारी जुटाई। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले चोरी की रिपोर्ट दर्ज का ली गई है। घटना का जल्दी खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद