फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मिलावटी निकले खोवा और पनीर 10 मामलों में कोर्ट में वाद दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में मिलावटखोर लोगों की सेहत से खेलने में भी नहीं चूक रहे हैं। खाने-पीने की चीजों में हानिकारक पदार्थों की मिलावट की जा रही है। यहां तक कि बाजार में बिकने वाला पनीर व खोवा में भी हानिकारक फैट की मिलावट पाई गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की और से ऐसे ही 10 मामलों में सीजेएम कोर्ट में वाद दायर कराए गए हैं।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन समेत समय-समय पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम छापामार अभियान चलाकर नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजती है। विभाग द्वारा लिए गए अधिकांश नमूने जांच में अधोमानक पाए गए हैं। वहीं कुछ में हानिकारक कैमिकल मिले हैं। छोटे से लेकर बड़े दुकानदार व व्यापारी मिलावट के इस खेल में शामिल हैं।
दिसंबर 2024 व जनवरी 2025 में विभाग द्वारा लिए गए ऐसे ही नमूनों में हानिकारक पदार्थों की मिलावट का खेल सामने आया है। जिसमें पनीर में फॉरेन फैट यानी पाम आयल आदि की मिलावट मिली है। वहीं खोआ में भी जरूरी फैट नहीं पाया गया। वहीं हानिकारक फैट की मात्रा अधिक बताते हुए सेहत के लिए असुरक्षित बताया गया है। वहीं लाल मिर्च पाउडर में भी मिलावट पाई गई है। मिर्च में प्रतिबंधित सिंथेटिक कलर सूडान-2 पाया गया है। साथ ही इमरती में भी प्रतिबंधित कलर मेटानिल यलो कलर का इस्तेमाल जांच के दौरान पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें