फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिपं सदस्य और प्रधान पर सरकारी भूमि बेचने में केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली(अमरोहा)। ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने व मौखिक रूप से बेचने के आरोप में हल्का लेखपाल की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य आकिब चौधरी, ग्राम प्रधान शहरोज इकबाल पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हल्का लेखपाल बोबी गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राम ढक्का के गाटा संख्या 1172/0.210 हेक्टेयर भूमि व गाटा संख्या 1221ख/0.320 हे भूमि क्रमशः रास्ता व ढक्का ड्रैन के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। इस पर गांव के चाहत, कय्यूम, नदीम, मौबीन ने अतिक्रमण कर रखा है, जबकि कुछ भूमि पर जिला पंचायत सदस्य चौधरी आकिब, तारिक, विकार और राजवीर का कब्जा है।
लेखपाल ने बताया कि ग्राम ढक्का ग्रामीण शराफत हुसैन, शमीम अहमद, रियाजुद्दीन, वकार आदि ने सामुहिक लिखित बयान दिया कि चौधरी आकिब, शहरोज इकबाल व शहनवाज के द्वारा ग्राम समाज की भूमि मौखिक रूप से विक्रय की गई है। इन पर पद एवं प्रभाव व राजनैतिक संबंधों का लाभ उठाते हुए सार्वजनिक संपत्तियो को खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाया है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि हल्का लेखपाल की तहरीर पर चौधरी आकिब, शहरोज इकबाल व शाहनवाज इकबाल के खिलाफ लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें