नौगांवा सादात (अमरोहा)। कारखाने में ब्रांडेड कंपनियों के लोगो लगाकर बाजार में जैकेट बेचने वाले दो कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हरियाणा के पलवल के जवाहर नगर कॉम्पलेक्स की कंपनी के अधिकारी गुंजित छाबड़ा बृहस्पतिवार को नौगांवा सादात थाने पहुंचे। पुलिस को साथ लेकर एमएस गारमेंट्स नौगांवा तगा और मोहल्ला नई बस्ती में हमजा गारमेंट्स के गोदाम पर पहुंचे। पुलिस और कंपनी के अफसरों ने ब्रांडेड कंपनी के लोगों लगाकर तैयार की जा रही जैकेट बरामद कीं। इस दौरान नौगांवा सादात के एसडीएम और तहसीलदार भी मौजूद थे।
टीम ने गोदामों से 570 जैकेट बरामद की और थाने ले आए। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में कंपनी के अधिकारी गुंजित छाबड़ा की तहरीर पर एमएस गारमेंट्स के मालिक नसीम अहमद और हमजा गारमेंट्स के मलिक मोहम्मद सोहेल के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।