फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के पेड़ काटने में दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आम के पेड़ काटने में दो पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमरोहा। कोतवाली क्षेत्र के गांव दीपपुर के जंगल में आम के हरे भरे पेड़ काटने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

शनिवार रात को गांव दीपपुर में हरे भरे आम के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई गई। सोमवार सुबह सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब आरोपी फरार हो गए थे। बताते हैं कि जिस खेत में आम के पेड़ काटे गए, उससे पहले अवैध खनन किया गया था। बीट प्रभारी एवं वन दरोगा चंद्रभान ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि वन दरोगा की तहरीर पर आम के पांच पेड़ काटने के मामले में गांव निवासी रूपचंद सिंह और गांव बावनखेड़ी निवासी तस्लीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों आरोपी फरार हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें