फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फर्म में धोखाधड़ी करने पर दो भाइयों व उनकी पत्नियों पर केस

Thu, 26 Dec 2024 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

एक फर्म के मालिक ने दो छोटे भाइयों और उनकी पत्नियों पर 100 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
यह मामला कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर गांव चौधरपुर स्थित निर्यात फर्म मैसर्स विस्बा एक्सपोर्ट से जुड़ा है। फर्म के संस्थापक अब्दुल अजीम ने बताया कि मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के लाजपत नगर निवासी उनके छोटे भाई अब्दुल बासित, अब्दुल वसीम व उनकी पत्नी आलिया वसीम और समीरा वासित फर्म में बतौर केयर टेकर काम करते थे। समझौते के तहत चारों को उन्होंने फर्म से अलग कर दिया था। अब्दुल अजीम ने बताया कि कारोबार के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते थे। जिसका लाभ उठाकर उनके भाइयों व उनकी पत्नियों ने फर्म से निर्यात होने वाले सामान की गुणवत्ता खराब करके फर्म का नाम खराब किया और माल को कम दामों में बेच दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि चारों ने मिलकर धोखे से फर्म की नकदी, जेवरात और अन्य सामान भी खुर्दबुर्द कर दिया। अब्दुल अजीम ने 22 जुलाई 2020 को फर्म में पहुंचे तो उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हुई। डीड के मुताबिक चारों लोग 31 दिसंबर 2019 को फर्म से सेवानिवृत्त भी हो चुके थे, लेकिन इसके बाद भी फर्म में धोखाधड़ी की। उन्होंने कोतवाली पर शिकायत की और एसपी को शिकायतपत्र भी दिया। लेकिन, कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों भाइयों व उनकी पत्नियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक डिडौली हरीश वर्धन सिंह ने एफआईआर की पुष्टि की है।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें