फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नलकूप बोरिंग मशीन देने के नाम पर 2.79 लाख हड़पे

Thu, 26 Dec 2024 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नलकूप बोरिंग मशीन देने के नाम पर राजस्थान निवासी पिता-पुत्र ने दो किसानों से 2.79 लाख रुपये हड़प लिए। मामले में कोर्ट के आदेश पर पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सलामतपुर गांव निवासी दिलशाद अली ने गांव के ही महेंद्र सिंह के साथ बोरिंग मशीन बनवाई थी। दोनों की मुलाकात राजस्थान के अलवर निवासी रिंकू सिंह से हुई। रिंकू ने 3.30 लाख रुपये में बोरिंग मशीन और 1.49 लाख में लाइन तय हुई थी। जिसके बाद दिलशाद अली व महेंद्र सिंह ने रिंकू सिंह और उसके पिता गुरदीप सिंह से बात करके उनके खाते में 4.79 लाख रुपये डलवा दिए। दिलशाद व महेंद्र ने मशीन मांगी तो गुरदीप सिंह ने तीन महीने बाद देने की बात कही थी। लेकिन, पिता-पुत्र ने कारोबार में नुकसान होने की बात बताकर मशीन देने से इनकार कर दिया।
कई बार तकादा करने पर गुरदीप सिंह ने दो लाख रुपये वापस कर दिए। लेकिन, बकाया 2.79 लाख रुपये देने के लिए टालमटोल करने लगे। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उन्होंने कोर्ट की शरण ली। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में सीजेएम के आदेश पर रिंकू सिंह और उसके पिता गुरदीप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें