फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: संभल के दो कांवड़ियों की मौत के मामले में ट्रैक्टर चालक पर केस

Wed, 23 Jul 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। हाईवे पर रविवार रात हादसे में संभल के दो कांवड़ियों की मौत के मामले में पुलिस ने उत्तराखंड नंबर के ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, घायल कांवड़िये अनिकेत की हालत गंभीर बनी हुई है। चालक पर तेज व लापरवाही से लहराते हुए ट्रैक्टर चलाने का आरोप है।
विज्ञापन

रविवार रात करीब साढ़े दस बजे हाईवे के ओवरब्रिज पर हुए हादसे में बाइक सवार कांवड़िये अनुज व नितिन की मौत हो गई। दोनों संभल के हजरत नगर गढ़ी थानाक्षेत्र के गांव फतेहउल्लागंज रहटौल के रहने वाले थे। इनकी बाइक पर सवार कांवड़िया अनिकेत भी घायल हो गया था। संभल जिले के तीनों कांवड़ियों बाइक से रजबपुर के झनकपुरी गांव के पास दिल्ली हाईवे के ओवरब्रिज पर पहुंचे थे कि सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी थी। ट्रॉली में भी कांवड़िये थे, जो ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली दौड़ाते हुए सभी आगे निकल गए थे। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में मृतक अनुज कुमार के पिता राजेंद्र सिंह की तहरीर पर उत्तराखंड नंबर के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें