फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहेज उत्पीड़न और मारपीट में पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

Sun, 06 Apr 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पति ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की। मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


अमरोहा नगर के मोहल्ला नौबतखाना में रहने वाली बरीरा का आरोप है कि उसकी शादी एक साल पहले मोहल्ला हक्कानी के रहने वाले वसीम के साथ हुई थी। आरोप है कि उसका पति वसीम नशे का आदी है। इसलिए वह आए दिन दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहता है। दहेज में मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की मांग करता है। करीब आठ महीने पहले वसीम ने विवाहिता को मारपीट करके घर से निकाल दिया। तभी से वह अपने मायके में पिता के घर रहती है। आरोप है कि चार अप्रैल कि रात को वसीम अपने दोस्त विक्की, दानिश और जैद के साथ घर में घुस आया और मारपीट की। घर में रखा सामान तोड़ दिया। जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें