फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत सात लोगों पर मुकदमा

Sat, 07 Jun 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


अमरोहा के मोहल्ला मोती नगर निवासी महेंद्र सिंह ने अपनी दो बेटी प्रिया उर्फ शनि और हनी की शादी बुलंदशहर जिले के मदनपुर गांव निवासी दो भाई सिंधु व प्रशांत के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही प्रिया की बहन हनी का भी व्यवहार बदल गया। प्रिया की बहन हनी, सास प्रकाशो देवी, जेठ प्रशांत, पति सिंधु दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। ननद नीलम, सोनम व मीनू भी ससुराल में आकर परिजनों को प्रिया के प्रति भड़काती थी।
विरोध करने पर मारपीट करते थे। दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करते हैं। कई बार दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा। छह अक्तूबर 2021 को ससुराल वालों ने प्रिया को मारपीट कर घर से निकाल दिया। तभी से वह मायके में रहती है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में हनी, प्रकाशो देवी, प्रशांत, सिंधु, मीनू, सोनू व नेहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें