फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह पर मुकदमा, ससुर ने दुष्कर्म की कोशिश की

Sun, 23 Mar 2025 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की। ससुर ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिकॉर्ड दर्ज की है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव में किसान का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी 12 जून 2023 को बिजनौर जनपद के एक गांव में रहने वाले युवक के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। दहेज में 10 लाख रुपये नकद और कार की मांग कर रहे थे। कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा। दो फरवरी की सुबह 10 बजे विवाहिता अपनी ससुराल में थी। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट की और घर से निकाल दिया। विवाहिता अपने मायके में पिता के घर रहती है। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी अमित कुमार आनंद से की। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में विवाहिता की शिकायत पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें