फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हादसे में युवक की मौत के मामले में वाहन चालक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)।
विज्ञापन

20 दिन पहले हाईवे पर हादसे में पुष्पेंद्र (27) की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुष्पेंद्र के दो दोस्तों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र के गांव मिलक धीवी वाला निवासी पुष्पेंद्र बीती 27 जुलाई को बाइक से अमरोहा आए थे। उनके साथ गांव के उनके दोस्त तरुण व योगेश ठाकुर भी थे। हादसे के समय तीनों दोस्त कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित भोले नाथ ढाबा से लगभग 100 मीटर की दूरी पर बाइक सड़क किनारे खड़ी कर सर्विस रोड पर खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने तीनों को रौंद दिया था। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने तीनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां चिकित्सक ने पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया था। वहीं, योगेश व तरुण को हालत नाजुक होने पर मुरादाबाद रेफर कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें