फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रोडवेज बस में घुसी कार, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। सीओ ऑफिस के सामने हाईवे पर रोडवेज बस में पीछे से कार घुस जाने के कारण कार सवार तीन लोग घायल हो गए। हाईवे पर जाम लग गया। हादसा रविवार रात करीब 8:30 बजे हुआ।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी कार सवार तीन लोग हल्द्वानी से लौट रहे थे। वह सीओ ऑफिस के सामने पहुंचे थे। उनके आगे रोडवेज बस चल रही थी। बताया जा रहा है कि बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे कार पर चालक नियंत्रण नहीं रख पाया। वह बस में घुस गई।
कार सवार तीन लोग घायल हो गए। चीख पुकार मचने पर लोग दौड़ पड़े। घायलों को बाहर निकाला। तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हटवाया तब यातायात सुचारु हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें