फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर(अमरोहा)। हाईवे पर शनिवार शाम भीषण हादसा हो गया। जीएमएस कॉलेज के पास दिल्ली दिशा से आ रही कार और बाइक सवारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गजेंद्र (24) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी ललित और संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

गजेंद्र सिंह देहात थानाक्षेत्र के रायपुर के रहने वाले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक दूर जा गिरी और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। मुरादाबाद के रहने वाले कार में सवार प्रयांशु गुप्ता, उनकी पत्नी प्रियंका और बेटी पांखी गुप्ता भी हादसे में घायल हो गए। यह लोग मथुरा से घर लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जोया सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें