फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कार चालक ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, मुकदमा दर्ज

Sat, 19 Jul 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। किराये की कार के चालक ने हाईवे किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में हरियाणा नंबर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


नैनीताल जनपद के हल्द्वानी थानाक्षेत्र के ऊंचापुल में कैलाश मेहरा का परिवार रहता है। बृहस्पतिवार को कैलाश मेहरा, पत्नी शारदा मेहरा और माता तुलसी मेहरा के साथ मुरादाबाद से दिल्ली जाने के लिए हरियाणा नंबर कार किराए पर बुक की थी। इसके बाद मुरादाबाद से दिल्ली के लिए जा रहे थे।
कैलाश मेहरा, उनकी पत्नी शारदा और माता तुलसी मेहरा कार की पिछली सीट पर बैठे थे। कार डिडौली कोतवाली क्षेत्र में पहुंची तो चालक ने लापरवाही से हाईवे किनारे खड़े खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को मुरादाबाद के निजी अस्पताल भर्ती कराया। इसके बाद परिजन उन्हें हल्द्वानी ले गए। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में हरियाणा नंबर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें