फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और रोडवेज बस की आमने-सामने से टक्कर, फरीदाबाद के कारोबारी समेत दो की लोगों की मौत

विज्ञापन
जोया में हाईवे पर बस में घुसी कार। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। नेशनल हाईवे पर संभल चौराहे पर स्थित ओवरब्रिज पर बरेली डिपो की रोडवेज बस और इनोवा कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार फरीदाबाद के कारोबारी समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके ममेरे और फुफेरे भाई समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि बस यात्रियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना किया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

ये हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर संभल चौराहे पर स्थित ओवरब्रिज पर हुआ। बुधवार सुबह करीब नौ बजे बरेली डिपो की रोडवेज बस सवारी लेकर दिल्ली की तरफ जा रही थी। जबकि दिल्ली की तरफ से हरियाणा नंबर की इनोवा कार बरेली की तरफ जा रही थी। कार में हरियाणा के फरीदाबाद की तिरंगा कालोनी के एमवीएम सोसायटी में रहने वाले कारोबारी राजकुमार अरोड़ा, उनका बेटा भुवन अरोड़ा, उनके साले का बेटा पीयूष कुमार, गुरुजी मदन लाल और ड्राइवर पवन कुमार मौजूद थे। सभी लोग भुवन अरोड़ा की दवा लेने बरेली जा रहे थे।
हादसे के समय राजकुमार अरोड़ा कार चला रहे थे। जबकि आगे दूसरी सीट पर पीयूष बैठा था। जैसे ही उनकी कार संभल चौराहे पर स्थित ओवरब्रिज पर पहुंची, तभी सामने से आ रही बरेली डिपो की बस से टक्कर हो गई। आमने-सामने की भिड़ंत में कार सवार कारोबारी राजकुमार अरोड़ा (45) और गुरुजी मदनलाल की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि अन्य तीनों गंभीर रूप घायल हो गए। टक्कर लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डिडौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार में फंसे लोगों को निकाल कर जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से तीनों को गंभीर हालत में मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को सकुशल उतारकर दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना किया।
हादसे के बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गया। मौके पर पहुंची नागरिक और यातायात पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया। हाईवे पर करीब पांच किलोमीटर लंबे जाम में फंसे वाहन चार घंटे तक रेंगते हुए गुजरे। हादसे की खबर मिलने के बाद मृतकों के गमजदा परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। सीओ सदर विजय कुमार राणा ने बताया कि देर शाम तक हादसे में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें