फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फैमिली आईडी बनाने को चलेगा अभियान, लगेंगे कैंप

Fri, 22 Aug 2025 02:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। फैमिली आईडी में बनाने में हो रही लापरवाही पर डीएम ने अभियान चलाकर गांवों में कैंप लगाने के लिए निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों को नोडल बनाते हुए ब्लॉक की जिम्मेदारी भी सौंपी है। सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, बृहस्पतिवार व शनिवार) कैंप का आयोजन होगा जिसमें हर रोज अलग-अलग पंचायतों को चयनित किया गया है।
विज्ञापन

एक परिवार एक पहचान योजना के तहत अब परिवारों की फैमिली आईडी जारी की जा रही है। इसके लिए जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं हैं, वह इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर अपनी फैमिली आईडी बनवा सकते हैं। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ हासिल करने में भी मदद मिल सकेगी। सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं लेने वाले परिवारों के लोग भी अपनी फैमिली आईडी बनवा सकेंगे। फैमिली आईडी 12 अंकों की होगी लेकिन जिले मे फैमिली आईडी बनाने में लापरवाही बरती जा रही है।
जिस पर डीएम निधि गुप्ता वत्स ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि लापरवाही के कारण ही इसमें जिले को सीएम डैशबोर्ड में 48वीं रैंक मिली है जोकि ठीक नहीं है। कहा कि उनके द्वारा धनौरा के कुआंखेड़ा के निरीक्षण के दौरान करीब 50 लोगों ने फैमिली आईडी बनवाई। इससे साफ जाहिर होता है कि इस काम में लगे कर्मचारी रूचि नहीं ले रह है। इसके लिए उन्होंने अब हर ब्लॉक में तीन दिन अभियान चलाकर कैंप लगाते हुए फैमिली आईडी बनाने क निर्देश दिए है।
विज्ञापन

उन्होंने कैंप के लिए सोमवार, बृहस्पतिवार व शनिवार के दिनों का निर्धारण किया है। उन्होंने बताया कि हर दिन अलग-अलग पंचायतों में कैंपों का आयोजन होगा। इसके लिए परियोजना निदेशक को ब्लॉक जोया, डीपीआरओ को गजरौला, डीडीओ को अमरोहा, डीएसओ धनौरा, डीएसटीओ को हसनपुर व एडीपीआरओ को गंगेश्वरी ब्लॉक का नोडल बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के अगले दिन सभी को अपनी प्रगति रिपोर्ट देनी होगी। 50 से कम फैमिली आईडी होने पर संबंंधित राशन डीलर, रोजगार सेवक, सचिव व ग्राम प्रधान का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें